आप के बागी विधायक की याचिका पर SC में सुनवाई
नई दिल्ली आम आदमी पार्टी (आप) के बागी विधायक की याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई करने के लिये राजी हो गया है। इस याचिका में लोकसभा चुनावों से पहले बीजेपी में कथित तौर पर शामिल होने को लेकर दिल्ली विधानसभा सचिवालय की तरफ से उन्हें अयोग्य ठहराए जाने के नोटिस को चुनौती दी गई है। न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति बी आर गवई की अवकाश पीठ ने सहरावत की तरफ से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता सोली सोराबजी से गुरुवार को कहा कि मामले पर सुनवाई शुक्रवार को की जाएगी। पीठ ने सोराबजी को याचिका की एक प्रति दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी (आप) समेत सभी पक्षकारों को भेजने को कहा। कोर्ट ने सहरावत से पूछा कि क्या आपने अलग पार्टी बनाई है? कोर्ट ने विधानसभा अध्यक्ष और आम आदमी पार्टी को कॉपी सर्व कराने का भी निर्देश दिया। बता दें कि दलबदल के आरोपों का सामना कर रहे आम आदमी पार्टी के 2 बागी विधायकों का मामला सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया था। पिछले दिनों बीजेपी में शामिल होने वाले आप विधायक सहरावत ने सुप्रीम कोर्ट वकेशन बेंच में याचिका दायर कर इस मुद्दे पर तत्काल सुनवाई की मांग की है। देवेंद्र सहरावत और अनिल वाजपेयी को विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने पक्ष रखने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है। अब इन विधायकों को एक जुलाई तक अपना जवाब विधानसभा में देना होगा। (इनपुट: राजेश चौधरी)
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2NgmQFG
Comments
Post a Comment