कल से 2 दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर शाह

श्रीनगर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 26 जून (बुधवार) से जम्मू एवं कश्मीर के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इससे पहले के कार्यक्रम के अनुसार, शाह 30 जून को एक दिन के लिए कश्मीर घाटी जाने वाले थे। गृह मंत्री बनने के बाद शाह का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा होगा। इस दौरान वह की सुरक्षा-व्यवस्था की समीक्षा करेंगे। बता दें कि अगले महीने से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। जुलाई 2017 में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों से भरी बस को निशाना बनाया था, जिसमें 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी और 19 अन्य घायल हुए थे। सूत्रों ने बताया, 'केंद्रीय बजट के संबंध में गृह मंत्री की व्यस्तता के कारण यह दौरा पहले कर दिया गया। इस दौरान गृह मंत्री श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वह इस दौरे पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं और पंचायत सदस्यों को भी अलग-अलग संबोधित करेंगे।' सूत्रों ने बताया, 'वह इस दौरान राज्य के राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे और उनके साथ राज्य की वर्तमान सुरक्षा संबंधित स्थिति पर चर्चा करेंगे।' सूत्रों ने कहा, 'इस दौरान अमित शाह श्री अमरनाथ जी तीर्थ स्थल पर भी पूजा करेंगे। देश का गृह मंत्री बनने के बाद यह अमित शाह का पहला जम्मू एवं कश्मीर दौरा है।' शाह इस दौरे पर जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों का दौरा नहीं करेंगे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi http://bit.ly/2KAqCY7

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम