उत्तराखंड के मंत्री के बेटे की हादसे में मौत

बरेली उत्तराखंड के मंत्री के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। उनकी कार की एक ट्रक से भिड़ंत हो गई थी। हादसा इतना जोरदार था कि कार के परखच्चे उड़ गए। अंकुर के साथ हादसे में दो अन्य लोगों की भी मौत हो गई जबकि एक घायल हुआ है जो कोमा में बताया जा रहा है। उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय के बेटे अंकुर अपने एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए गोरखपुर जा रहे थे। बताया जा रहा है कि अंकुर खुद गाड़ी चला रहे थे। मंगलवार रात करीब 3 बजे एनएच 24 में बरेली के पास फरीदपुर ने नजदीक आमने-सामने ट्रक और कार की टक्कर हो गई। हादसे में अंकुर बुरी तरह घायल हो गए थे जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2NomJbc

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम