चंद्रबाबू के करीबी दिनाकर ने थामा बीजेपी का हाथ

अमरावती आंध्र प्रदेश में तेलुगू देशम पार्टी के नेताओं की नाराजगी का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनावों में हुई हार के बाद टीडीपी के तमाम नेता पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो रहे हैं। इसी क्रम में बुधवार को टीडीपी के वरिष्ठ नेता ने भी बीजेपी का दामन थामा है। की तेलुगू देशम पार्टी में प्रवक्ता लंका दिनाकर ने बुधवार को बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की मौजूदगी में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है। दिनाकर से पहले मंगलवार को टीडीपी के वरिष्ठ नेता अंबिका कृष्णा भी बीजेपी में शामिल हुए थे। अंबिका कृष्णा को टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू के बेहद करीबी नेता के रूप में जाना जाता था। बता दें कि हाल ही में हुए लोकसभा और आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में टीडीपी की जबरदस्त हार हुई थी। हाल में हुए चुनाव में राज्य के पूर्व सीएम वाईएसआर रेड्डी के बेटे जगन की पार्टी को विधानसभा की 175 में से 151 सीटों पर जीत हासिल हुई है और उन्होंने चंद्रबाबू नायडू की पार्टी को करारी शिकस्त दी है जिनकी टीडीपी को सिर्फ 23 सीटों पर संतोष करना पड़ा है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2LrxA14

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम