राहुल गांधी अध्यक्ष पद से इस्तीफा पर अड़े
नई दिल्ली अपना पद छोड़ने पर अड़े हुए हैं। आज दिल्ली में हुई कांग्रेस में भी राहुल ने साफ किया कि वह अपना इस्तीफा वापस नहीं लेने वाले हैं। बता दें कि लोकसभा चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेते हुए राहुल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। सूत्रों ने बताया कि सोनिया गांधी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में राहुल से कांग्रेस नेताओं ने इस्तीफा वापस लेने का आग्रह किया लेकिन राहुल ने इस्तीफा वापस लेने से इनकार कर दिया। लोकसभा चुनाव हार के बाद राहुल सीडब्लूसी की बैठक में इस्तीफे की पेशकश कर दी थी। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता और ने वायनाड से सांसद राहुल से कहा कि हार की जिम्मेदारी पूरी पार्टी की है और किसी एक को इसका जिम्मेदारी नहीं ठहराया जा सकता है। बता दें कि 2019 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस केवल 52 सीटें ही जीत पाई थी जबकि सत्तारूढ़ बीजेपी ने अकेले 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2NfSZwV
Comments
Post a Comment