बतौर गृह मंत्री शाह का आज से पहला कश्मीर दौरा

दिल्ली केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आज से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा शुरू हो रहा है। वह राज्य में सुरक्षा की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इसके अलावा अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा बंदोबस्त पर खास चर्चा करेंगे। अगले हफ्ते से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। गृह मंत्री शाह राज्यपाल सत्यपाल मलिक से भी मुलाकात करेंगे। वह गुरुवार को दिल्ली लौट आएंगे। गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह का यह पहला जम्मू-कश्मीर दौरा है। पहले के कार्यक्रम के अनुसार वह 30 जून को एक दिन के लिए जाने वाले थे। गृह मंत्री श्रीनगर में एक उच्च स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे। उनका बीजेपी के कार्यकर्ताओं और पंचायत सदस्यों को भी अलग से संबोधित करने का कार्यक्रम है। गृह मंत्री अमित शाह इस दौरे पर जम्मू और लद्दाख क्षेत्रों का दौरा नहीं करेंगे। वह बाबा अमरनाथ की पूजा-अर्चना भी कर सकते हैं। बता दें कि अगले हफ्ते से अमरनाथ यात्रा शुरू हो रही है। यात्रा की सुरक्षा के लिए कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। जुलाई 2017 में आतंकियों ने अमरनाथ यात्रियों से भरी बस को निशाना बनाया था, जिसमें 8 तीर्थयात्रियों की मौत हुई थी और 19 अन्य घायल हुए थे।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2IKjS7O

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम