Posts

चीन को कितना दर्द, ऐप स्ट्राइक का असर जानें

Image
लद्दाख में तनावपूर्ण हालात के बीच, चीनी मोबाइल ऐप्‍स पर बैन (Chinese Apps Banned In India) लगाकर भारत ने कूटनीति का एक नया पासा फेंका है। चूंकि इन ऐप्‍स से मिलते-जुलते फीचर्स वाले ऐप की कमी नहीं, इसलिए भारत को नुकसान नहीं है। मगर चीन के लिए भारत का ऐप मार्केट न सिर्फ बहुत बड़ा था, बल्कि वह बढ़ भी रहा था। चीनी के कारोबारी हितों को नुकसान पहुंचाने वाला यह एक बड़ा फैसला है। इन ऐप्‍स को अब भारत में डाउनलोड और इस्‍तेमाल नहीं किया जा सकेगा। जिस तरह से भारत में चीन के खिलाफ माहौल है, यह बैन कई और सेक्‍टर्स में भी बढ़ाया जा सकता है। यह फैसला चीनी कारोबारियों और चीन के लिए भारत की ओर से एक अहम संदेश है। भारत उन देशों में से हैं जहां इंटरनेट के दाम दुनिया में सबसे कम हैं। यहां 80 करोड़ से ज्‍यादा कंज्‍यूमर्स हैं। इनमें से आधे से ज्यादा स्‍मार्टफोन यूजर्स 25 सााल या उससे कम उम्र के हैं। 59 चीनी ऐप्‍स को बंद करके भारत ने न सिर्फ अपने इरादे जाहिर किए हैं, बल्कि चीन को साफ संदेश दिया है। TikTok भारत में सबसे ज्‍यादा डाउनलोड की जाने वाली ऐप है। इसके 12 करोड़ से भी ज्‍यादा ऐक्टिव यूजर्स थे। यह उन इल...

कोरोनिल पर रामदेव की पतंजलि का यू-टर्न

Image
पुलकित शुक्ला, हरिद्वार कोरोनिल दवा पर पतंजलि आयुर्वेद ने यू-टर्न ले लिया है। उत्तराखंड आयुष विभाग से मिले नोटिस के जवाब में पतंजलि ने कहा है कि उसने कोरोना की कोई दवा नहीं बनाई है। हाल ही में योगगुरु और आचार्य बालकृष्ण की मौजूदगी में कोरोनिल की लॉन्चिंग हुई थी। आयुष मंत्रालय के नोटिस से घिर जाने के बाद बना लेने के अपने दावे से स्वामी रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद पलट गई है। उत्तराखंड के आयुष विभाग को भेजे गए नोटिस के जवाब में पतंजलि की ओर से कहा गया है कि उन्होंने कभी भी कोरोना की दवा बनाने का दावा नहीं किया। बल्कि उन्होंने एक ऐसी दवाई बनाई है जिससे कोरोना के मरीज ठीक हुए हैं। पतंजलि आयुर्वेद के अध्यक्ष आचार्य बालकृष्ण का कहना है, 'पतंजलि आयुर्वेद अब भी अपने दावे और दवा पर कायम है। हमने कभी भी कोरोना की दवा बनाने का दावा नहीं किया है। सरकार की गाइडलाइन के अनुसार अनुमति लेकर जो दवाई बनाई गई है, उससे कोरोना के मरीज भी ठीक हुए हैं। आयुष विभाग की ओर से जारी नोटिस का जवाब दे दिया गया है।' पढ़ें, बीती 23 जून को पतंजलि आयुर्वेद ने राजस्थान की निम्स यूनिवर्सिटी के साथ मिलकर कोरोना की ...

अपनों ने MP में BJP को कर दिया है 'बेचैन'

Image
भोपाल उपचुनाव से पहले बीजेपी में विरोध के स्वर लगातार उठ रहे हैं। कुछ नेताओं ने तो पार्टी से तौबा कर लिया है। वहीं, कुछ पार्टी में रहकर बागी रुख अख्तियार किए हुए हैं। कुछ पुराने नेता अभी खामोश हैं, मगर पार्टी को अपने रुख से अवगत कर दिया है। ऐसे में उन्हें मनाने का दौर भी लगातार जारी है। मगर 3 नेताओं के बयान ने हाल के दिनों में एमपी में बीजेपी को बेचैन कर दिया है। इन नेताओं ने अपने तेवर से यह संकेत देने की कोशिश भी की है कि आने वाले उपचुनाव में पार्टी की राह आसान नहीं है। समर्थकों के बीजेपी में आने के बाद से पार्टी के पुराने नेता असहज दिख रहे हैं। ये वो नेता हैं, जो पिछले चुनाव में ज्योतिरादित्य सिंधिया समर्थकों से हार गए थे। अब उन सभी नेताओं के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद पुराने लोग अपने करियर को लेकर चिंतित है। सबसे पहले हाटपीपल्या के विधायक रहे दीपक जोशी ने तेवर दिखाए थे। उन्होंने कह दिया था कि हमारे लिए सारे विकल्प खुले हैं। उपचुनाव में हाटपीपल्या से सिंधिया के साथ कांग्रेस से आए, मनोज चौधरी उम्मीदवार होंगे। हालांकि दीपक जोशी अभी पार्टी की बैठकों में शामिल हो रहे हैं। सांची म...

कश्मीर में 1 महीने के अंदर छह बार भूकंप

Image
जम्मू जम्मू-कश्मीर के कटरा में मंगलवार सुबह के झटके महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप 4.0 तीव्रता का था। सुबह अचानक आए भूकंप के बाद लोग डर गए और अपने घरों के बाहर निकल आए। भूकंप आने के समय कुछ लोग सो रहे थे और शोर सुनकर वे लोग भी घरों के बाहर भागे। भूकंप के झटके सुबह 8 बजकर 56 मिनट के करीब महसूस किए गए। बताया जा रहा है कि भूकंप का केंद्र कटरा से लगभग 84 किलोमीटर पूर्व में था। नैशनल सेंटर फॉर सिस्मलॉजी के मुताबिक भूकंप का केंद्र जमीन से लगभग दस किलोमीटर नीचे था। खतरनाक जोन में है जम्मू-कश्मीर का हिस्सा भारतीय मानक ब्यूरो ने विभिन्न एजेंसियों से प्राप्त वैज्ञानिक जानकारियों के आधार पर पूरे भारत को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है। इसमें सबसे ज्यादा खतरनाक जोन 5 है। वैज्ञानिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में रिक्टर स्केल पर 9 तीव्रता का भूकंप आ सकता है। जोन-5 में पूरा पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर के कुछ हिस्से, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड गुजरात में कच्छ का रन, उत्तर बिहार का कुछ हिस्सा और अंडमान निकोबार द्वीप समूह शामिल है। इस क्षेत्र में अक्सर भूकंप आते रहते हैं। एक महीने में 6 बार हिला...

पाक से कॉल, मुंबई में 26/11 जैसा अटैक!

Image
मुंबई मुंबई के ताज होटल को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरा फोन से आया है। धमकी भरा फोन आने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। ताज होटल की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बताया जा रहा है कि धमकी देने वाले ने कहा कि ताज में 20/11 जैसा हमला एक बार फिर से होगा। कराची स्टॉक एक्सचेंज आतंकवादी हमले के बाद पाकिस्तान से मुंबई के ताज होटल में कॉल की गई। कॉल करने वाले व्यक्ति ने धमकी दी, 'कराची स्टॉक एक्सचेंज में हुआ आतंकी हमला सभी ने देखा है। अब ताज होटल में 26/11 जैसा हमला एक बार फिर होगा।' पाकिस्तान से आई कॉल ताज होटल प्रशासन ने पुलिस को धमकी की सूचना दी। बताया जा रहा है कि धमकी भरा फोन पाकिस्तान से आया है। रातभर मुंबई पुलिस और होटल स्टाफ ने मिलकर पूरे होटल की सुरक्षा का मुआयना किया। रातभर चला चेकिंग अभियान होटल में रात से ही सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। यहां आने वाले गेस्ट और उनकी गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। होटल में रह रहे गेस्ट की पूरी डीटेल खंगाली जा रही है। साथ ही दक्षिण मुंबई में पुलिस की नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। क्या है 26/11 हमला 26 नवंबर, 2008 देश के इतिहास का सबसे भयावह दिन है...

आंध्र प्रदेश में फिर गैस लीक, 2 मजदूरों की मौत

Image
विशाखापट्टनम के विशाखापट्टनम में एक बार फिर से गैस लीक (Gas Leak in Visakhapatnam) की घटना हुई है। इस घटना में अब तक 2 मजदूरों की मौत हो चुकी है जबकि चार लोगों का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। बताया जा रहा है कि गैस लीक मंगलवार की तड़के परवदा के जवाहरलाल नेहरू फार्मा सिटी (JNPC) स्थित सैनर लाइफ साइंस फार्मा कंपनी से हुई। लीक हुई गैस बेंजीमिडाजोल (BenziMedizol) बताई जा रही है, जो जहरीली होती है। जिस समय गैस लीक हादसा हुआ, उस समय फार्मा कंपनी में 30 लोग काम कर रहे थे। अचानक छह वर्करों को चक्कर आया और वे बेहोश होकर गिर पड़े। सभी बेहोश कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो की मौत हो गई। चार का इलाज अस्पताल में चल रहा है। तकनीकी कारण से हुई गैस लीक मारे गए कर्मचारियों की पहचान नरेंद्र और गौरी शंकर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अस्पताल में भर्ती चार वर्करों की हालत भी गंभीर है। गैस लीक कैसे हुई इसकी जांच कर रही है। फिलहाल शुरुआती जांच तकनीकी कारण से गैस लीक होना बताया जा रहा है। मचा हड़कंप, मौके पर पहुंचे अधिकारी लोगों ने बताया कि गैस लीक होते ही मौके पर हड़कंप मच गया। स...

18 अस्पतालों के चक्कर, हर जगह ना, तोड़ा दम

Image
बेंगलुरु 'मैं ऐसे और नहीं रह सकता.. प्लीज मुझे घर ले चलो या अस्पताल में भर्ती कराओ... मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं...' 52 साल के शख्स ने अपने भतीजे से अस्पताल के गेट पर यह कहा और चंद सेकंड में ही उसकी मौत हो गई। 36 घंटों में उन्होंने 18 अस्पतालों के चक्कर काटे, 32 अस्पतालों में कॉल करके पता लगाया लेकिन सब जगह से 'न' सुनने को मिला। कोरोना से जूझ रहे देश में अस्पतालों की यह लापरवाही हैरान करने वाली है। एसपी रोड के पास नागरथपेट निवासी कपड़ा व्यापारी बीमार थे और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। उन्होंने अपने भतीजे के साथ शनिवार और रविवार 18 अस्पतालों में ऐंबुलेंस से चक्कर काटे। भतीजे ने बताया कि लेकिन हर जगह मना कर दिया गया। उन्होंने अस्पतालों की लिस्ट भी दिखाई। इसी दौरान उन्होंने 30 से 32 अस्पतालों में कॉल भी किया लेकिन हर बेड की कमी का कारण बताया गया। कपड़ा व्यापारी तेज बुखार से पीड़ित थे और शनिवार सुबह उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। पढ़ें: 'स्टाफ के पैरों पर गिरकर गिड़गड़ाए' मृतक के भतीजे के अनुसार, वे कनिंगम रोड स्थित एक जाने-माने अस्पताल लेकर भी गए। अ...