चिराग का बयान, बिहार NDA में खटपट?
पटना बिहार में विधानसभा चुनाव () को लेकर सियासी घमासान का दौर शुरू हो चुका है। चाहे सत्तापक्ष हो या फिर विपक्षी पार्टियां, सभी अपनी-अपनी रणनीतिक तैयारी में जुट गए हैं। इस बीच ऐसी अटकलें लग रही एनडीए में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि बीजेपी-जेडीयू के साथ एनडीए में शामिल () के मुखिया और जमुई से सांसद (Chairag Paswan) ने बड़ा बयान दिया है। चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि चुनाव को लेकर कि हमें अपनी तैयारी पूरी रखनी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चिराग पासवान ने पार्टी कार्यकर्ताओं से ये भी कहा कि अगर जरूरत हुई तो पार्टी को अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार रहना चाहिए। 'किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहे पार्टी' लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पार्टी के जिलाध्यक्षों और जिला प्रभारियों से बात की। इस दौरान उन्होंने सभी को आगामी चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए कहा। साथ ही ये भी कहा कि पार्टी नेताओं को किसी भी परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। एलजेपी नए बिहार के शिल्पकार की भूमिका में रहेगी। सच...