Posts

ग्राउंड रिपोर्टः भाई अस्पताल छोड़ दो, मर जाएगा'

Image
नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के उन इलाकों में मीडिया अभी पहुंच भी नहीं पा रहा है, जहां हिंसा चरम पर थी। गाड़ियां जलाई गईं, दुकाने लूटी गईं, पूरी मार्केट जला दी गई। वहां नवभारत टाइम्स के 2 पत्रकार रात में पहुंचे। इस दौरान उनके आईडी कार्ड कई बार चेक किए गए। लोगों में बहुत गुस्सा था। रोहित उपाध्याय और मोहम्मद असगर ने लोगों से बात की। दोनों ने उनका जो गुस्सा देखा, दर्द सुना, उसकी रिपोर्ट। दंगे की आग में झुलसी दिल्ली, रियलिटी चेक 'अरे भाई, अस्पताल छोड़ दो। बहुत खून बह रहा है। देखो ये सारा कपड़ा खून में सन गया है। मर जाएगा ये। कोई मदद नहीं कर रहा। पुलिस भी नहीं।' ये अल्फाज हैं 18-19 साल के लड़के के, जो अपनी हमउम्र के लड़के को कंधे पर उठाए सड़क पर दौड़ रहा है। बदहवास। खौफजदा। परेशान। लड़का कंधे पर बेहोश। इनके साथ एक और लड़का है। रात के पौने 11 बजे हैं। जगह है, दयालपुर थाने से चंद कदम की दूरी। सड़कों पर पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स के अलावा कोई नजर नहीं आ रहा है। बस सन्नाटे को चीरती हुई सायरन की आवाजें, जिंदा होने का एहसास करा रही हैं। इन इलाकों में गाड़ियां जला दी गई हैं, दुकानें लूट ली गई ह...

पिता आजम, बेटा अब्दुल्ला एक ही कोठरी में

Image
पथिकृत चक्रबर्ती, लखनऊ समाजवादी पार्टी के कद्दावर नेता और रामपुर से सांसद आजम खान की गिरफ्तारी पर सियासी घमासान छिड़ा हुआ है। सीतापुर जेल में आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला एक साथ रखे गए हैं। इस बीच आजम फैमिली की रामपुर जेल से शिफ्टिंग को लेकर एक नई जानकारी सामने आई है। पुलिस का कहना है कि आजम के समर्थक रामपुर में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की तैयारी कर रहे थे, जिससे माहौल खराब हो सकता था। सीतापुर जेल के अंदर आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम को एक ही सेल में रखा गया है, वहीं उनकी पत्नी और राज्यसभा सांसद तंजीन फातिमा को महिला सेल में रखा गया है। एक जेल अधिकारी ने बताया कि अब्दुल्ला के बाएं हाथ ही उंगली में चोट लगी हुई है। दूसरी ओर तंजीन फातिमा डायबीटीज से पीड़ित हैं। पढ़ें: डीजी जेल आनंद कुमार का कहना है कि रामपुर जेल के सुपरिंटेंडेंट ने राज्य सरकार को बुधवार को एक रिपोर्ट भेजी थी, जिसमें आजम खान के परिवार की सुरक्षा को लेकर चिंता जताई गई थी। डीजी जेल ने बताया, 'आजम की फैमिली को उनके गृहक्षेत्र से सीतापुर जेल शेफ्ट करने का फैसला इंटेलिजेंस इनपुट के बाद लिया गया। इसमें अंदेश...

3 बार आए दंगाई, हिंदू-मुस्लिमों ने मिलकर खदेड़ा

Image
राम त्रिपाठी, बाबरपुर तीन तरफ से दंगाग्रस्त इलाकों से घिरा का इलाका हिंदू-मुस्लिम एकता और लोगों की सजगता के कारण ही सुरक्षित बचा हुआ है। यहां के लोग दिन-रात इलाके की पहरेदारी कर बाहरी लोगों पर नजर रखे हुए हैं। दंगाइयों ने यहां भी बवाल करने की कोशिश की। वह भी एक नहीं 3 बार, लेकिन स्थानीय लोगों ने उन्हें यहां से खदेड़ दिया। दंगा फैलने के अगले ही दिन 24 फरवरी की शाम 4 बजे नारे लगाते हुए कुछ युवक सुदामापुरी के रास्ते से न्यू जाफराबाद में घुसकर बवाल करना चाहते थे। उनके हाथों में लाठी-डंडे, लोहे की रॉड और चेन आदि थी। सुदामापुरी की गली नंबर 12 से 25-30 दंगाई युवकों का गुट वहां पहुंचा था। गली का दूसरा छोर मेन बाबरपुर है। न्यू जाफराबाद की तरफ जैसे ही दंगाई बढ़ने लगे, तभी सुदामापुरी के लोगों ने उन्हें ललकारा। यह देख दंगाई थोड़ा झिझके। स्थानीय लोगों ने उन्हें वापस जाने की चेतावनी दी तो युवक वहां से भाग गए। यह भी पढ़ें: बवाल करने की दूसरी और तीसरी कोशिश बुधवार रात को हुई। रात 9:30 बजे हिंसक युवकों का एक गुट नारेबाजी करता हुआ रोहताश नगर नाला के रास्ते कॉलोनी के घुसा गया। स्थानीय लोगों ने उन युवक...

महाराष्ट्र में अवैध पाकिस्तानियों को ढूंढने पर इनाम

Image
औरंगाबाद महाराष्ट्र में की पार्टी ने अवैध प्रवासियों की सूचना देने वाले लोगों के लिए इनाम का ऐलान किया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना ने औरंगाबाद जिले में पोस्टर लगाने के साथ ही यह ऐलान किया है कि अगर कोई भी शख्स शहर में रहने वाले अवैध बांग्लादेशियों और पाकिस्तानियों की पहचान पार्टी को बताता है तो उसे 5 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के शहर अध्यक्ष सतनाम सिंह गुलाटी ने गुरुवार को जिले में बने अपने ऑफिस के बाहर इन पोस्टरों को लगवाया है। एमएनएस का यह ऑफिस औरंगाबाद में पार्टी की गतिविधियों का आधिकारिक केंद्र होगा, जिसका उद्घाटन गुरुवार को ही किया गया है। यह पोस्टर उस वक्त लगाए गए हैं, जबकि देश के अलग-अलग हिस्सों में सीएए और एनआरसी को लेकर विरोध और समर्थन का दौर जारी है। पुलिस के हवाले करेंगे पोस्टरों के बारे में बात करते हुए सतनाम सिंह गुलाटी ने कहा कि फिलहाल एमएनएस के पास ऐसे किसी शख्स की जानकारी नहीं है, जो कि अवैध रूप से यहां रह रहा हो। गुलाटी का कहना है कि अगर किसी नागरिक से जानकारी मिलने पर अवैध रूप से रह रहे शख्स को पुलिस के हवाले कराया जाएगा। इसके अलावा...

किसी हिंदू राजा ने कभी मस्जिद नहीं तोड़ी: गडकरी

Image
नई दिल्ली केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पांच हजार साल के इतिहास में अभी तक ऐसी कोई घटना नहीं हुई है कि किसी हिंदू राजा ने कोई मस्जिद को तोड़ा है और तलवार के आधार पर किसी का जबरन धर्मांतरण किया है। उन्होंने कहा कि हमारी हिंदू संस्कृति- हमारी भारतीय संस्कृति प्रगतिशील भी है, सर्वसमावेशक भी है, सहिष्णु भी है। यह संकुचित नहीं है, जातिवादी नहीं है, सांप्रदायिक नहीं है। गडकरी ने कहा, 'अगर हिंदुस्तान को भविष्य में जीवित रखना चाहते हो, सावरकर को अगर भूल जाएंगे तो जो 1947 में एक बार हुआ, मुझे लगता है कि आगे भविष्य के दिन भी अच्छे नहीं जाएंगे। यह मैं बहुत जिम्मेदारी के साथ कह रहा हूं।' '… तो न समाजवाद रहेगा न लोकतंत्र रहेगा' अखिल भारतीय स्वातंत्र्यवीर सावरकर साहित्य सम्मेलन में बोलते हुए गडकरी ने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज ने अपने सैनिकों को सख्त ताकीद दी थी कि किसी धर्म के कोई भी पवित्र स्थान हो उसका अपमान नहीं करना चाहिए, महिलाएं किसी भी धर्म की हों, माता समान उनके साथ सम्मान का व्यवहार करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सावरकर ने राष्ट्रवादी विचार की जो सोच दी थी वह आज हमारे लिए बह...

ताहिर पर शिकंजा, FIR दर्ज, AAP से सस्पेंड

Image
नई दिल्ली राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी हिस्से में तीन दिनों तक हुई भारी हिंसा के बाद अब ऐक्शन शुरू हो गया है। वायरल विडियो में उपद्रवियों के साथ दिखने वाले आम आदमी पार्टी के पार्षद ताहिर हुसैन पर गुरुवार शाम में शिकंजा कस गया। पहले उनकी फैक्ट्री सील की गई, कुछ घंटों में हत्या का केस दर्ज हुआ और बाद में पार्टी ने भी ताहिर हुसैन को जांच पूरी होने तक प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया। आपको बता दें कि दिल्ली हिंसा में अबतक 38 लोगों की मौत हो चुकी है और 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। खजूरी खास में फैक्ट्री सील, दयालपुर थाने में FIR गौरतलब है कि ताहिर हुसैन का विडियो वायरल होने के बाद से ही उसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की जा रही थी। ताहिर ने खुद को बेकसूर बताते हुए आरोप लगाया था कि कुछ उपद्रवी जबरन उनके घर घुस आए थे। इन दलीलों के बीच उनके घर से पेट्रोल बम, जमाकर रखे गए पत्थर और गुलेल बरामद की गई। वहीं, आईबी स्टाफ अंकित शर्मा के परिवार ने आरोप लगाया था कि ताहिर से जुड़े लोग ही उनके बेटे को खींचकर ले गए थे और उसके बाद उसका शव घर वापस आया। इन आरोपों के बीच पुलिस ने ताहिर पर दयालपुर थाने...

180 चैनल, 4.6 करोड़ लोग और मोदी-ट्रंप दोस्ती

Image
नई दिल्ली प्रमुख टेलिविजन रेटिंग एजेंसी ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल इंडिया (BARC) द्वारा सरकार को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों के मुताबिक सोमवार को पूरे भारत में 180 टीवी चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने '' कार्यक्रम देखा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रथम महिला का अहमदाबाद के मोटेरा स्टेडियम में एक लाख से अधिक लोगों की उपस्थिति में जोरदार स्वागत किया गया था। इस कार्यक्रम का 180 से ज्यादा टीवी चैनलों ने लाइव दिखाया। ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) के आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया के सबसे बड़े क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले भव्य आयोजन को पूरे भारत में कुल मिलाकर 116.9 करोड़ मिनट तक देखा गया। बार्क ने अनुमान लगाया कि देश भर में 180 टेलिविजन चैनलों पर 4.6 करोड़ लोगों ने इस कार्यक्रम को देखा। आयोजन में अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, 'मेलानिया और मेरा परिवार इस अद्भुत मेहमाननवाजी को हमेशा याद रखेगा। हम इसे हमेशा याद रखेंगे।' राष्ट्रपति ट्रंप के साथ प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, बेटी इवांका ट्रंप, दामाद जरेड कुश्नर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार रॉबर्ट ओ'ब्रायन ...