बोडो संगठनों के 1615 कैडरों ने किया समर्पण
गुवाहाटी केंद्र और राज्य से त्रिस्तरीय समझौते के बाद आज बोडो संगठन के 1,615 कैडर ने गुवाहाटी में आत्मसमर्पण किया। बोडो कैडरों के समर्पण का ऐलान गृहमंत्री अमित शाह ने समझौते के ऐलान वाले दिन ही किया था। 27 जनवरी को केंद्र और राज्य के साथ बोडो संगठनों के त्रिस्तरीय समझौता हुआ है। गृहमंत्री ने इस समझौते को असम और उत्तर पूर्व में शांति और स्थिरता के लिए ऐतिहासिक करार दिया है। बोडो आंदोलनकारियों का समर्पण पहले से तय था बोडो समुदाय के साथ त्रिपक्षीय समझौते को पूर्वोत्तर के विकास और स्थिरता के लिए गृहमंत्री ने ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा था, 'नैशनल डेमोक्रैटिक फ्रंट ऑफ बोडोलैंड के साथ हुए समझौते के तहत 1550 कैडर अपने 130 हथियारों के साथ समर्पण करेंगे। मैं बतौर गृहमंत्री आपको यकीन दिलाना चाहता हूं कि आपकी सभी चिंताओं का समाधान किया जाएगा। बोडो समुदाय से किए वादों को तय समय में पूरा किया जाएगा।' समझौते को शाह ने असम एकता के लिए बताया ऐतिहासिक बता दें कि बोडोलैंड आंदोलन लंबे समय से अपने लिए अलग राज्य की मांग करता रहा है। इस समझौते का ऐलान करते हुए गृहमंत्री ने कहा कि असम के विभाजन ...