गठबंधन, सेक्युलरिज्म... हर सवाल पर NCP का जवाब
नई दिल्ली महाराष्ट्र में सरकार गठन को लेकर हाई वोल्टेज सियासी ड्रामा आखिर समाप्त हुआ, लेकिन कई सवालों के जवाब अब भी मिलने बाकी हैं। सूबे में शिवसेना को साथ लाने और कांग्रेस को भी इसके लिए तैयार करने में एनसीपी की अहम भूमिका है। एनसीपी को ही इस पूरे घटनाक्रम में सबसे बड़ा झटका भी लगा, लेकिन उसके लिए संतोष की बात यह है कि उसने सारी मुश्किलों से पार पाने में कामयाबी पा ली। इसीलिए उद्धव सरकार का रिमोट शरद पवार के हाथों में रहने की बात कही जा रही है। एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक से कई अहम मसलों पर नवभारत टाइम्स के संवाददाता नरेंद्र नाथ ने बात की... गठबंधन की सरकार तो बन गई, लेकिन गठबंधन का भविष्य क्या है? सरकार कितने दिन चलेगी? - हताशा से भरकर बीजेपी ही यह प्रचारित कर रही है कि गठबंधन ज्यादा दिन नहीं चलेगा। अलग-अलग राजनीतिक दल जब साथ आते हैं तो एक न्यूनतम साझा कार्यक्रम बनता है। हम तीनों दलों ने इसे बहुत सोच-समझ कर बनाया है। इसमें वह हर बिंदु शामिल है, जिस पर भविष्य में टकराव हो सकता था। जब हम लोग इसे बनाने के लिए बैठ रहे थे, तब बीजेपी यह प्रचारित करने में लगी थी कि ये दल कभी न्यूनतम साझा ...