Posts

मुलायम से फिर मिले योगी, कहा- हैपी दिवाली

Image
लखनऊ उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ बुधवार सुबह पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव का हालचाल लेने और दीपावली की शुभकामनाएं देने उनके आवास पहुंचे। इस दौरान योगी ने मुलायम सिंह के बेहतर स्‍वास्‍थ्‍य की कामना की। मुलाकात के दौरान मुलायम के छोटे भाई और एसपी से अलग होकर अपनी नई पार्टी बनाने वाले शिवपाल यादव भी मौजूद रहे। बता दें कि इस साल जून महीने में भी मुलायम सिंह यादव की तबीयत बिगड़ने की खबर सुनकर सीएम योगी आदित्यनाथ उनके आवास पर उनसे मिलने गए थे। इस दौरान एसपी चीफ और मुलायम के बेटे अखिलेश यादव और भाई शिवपाल यादव भी मौजूद थे। योगी ने मुलायम का हालचाल जाना और उन्हें इस साल आयोजित कुंभ की स्मृति-पुस्तक भेंट की। कई बीमारियों से जूझ रहे मुलायम 79 वर्षीय मुलायम इन दिनों हाइपर ग्लाइसीमिया (हाइपर टेंशन) और हाइपर डायबीटीज की समस्या से जूझ रहे हैं। कुछ महीनों पहले अचानक तबीयत खराब होने पर पूर्व मुख्‍यमंत्री मुलायम सिंह यादव को राम मनोहर लोहिया हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। आराम न मिलने पर उन्‍हें गुड़गांव स्थित मेदांता हॉस्पिटल ले जाया गया था। from India News: इंडिया न...

ढाबे के पीछे मिल रहा छठ का कन्फर्म ट्रेन टिकट

Image
नई दिल्ली के नजदीक आते ही दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर यूपी-बिहार जाने वाले यात्रियों की भीड़ बढ़ने लगी है साथ ही रिजर्व टिकटों की मारामारी भी। मंगलवार को जब हमने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर जाकर टिकटों की कालाबाजारी की पड़ताल की, तो देखा कि प्लैटफॉर्म और फुटओवर ब्रिज से लेकर टिकट विंडो के आस-पास तक और रेलवे स्टेशन के बाहर बनी पार्किंग और ढाबों से लेकर ट्रैवल एजेंटों के दफ्तर तक हर जगह टिकटों के दलाल सक्रिय हैं। ये लोग किस तरह ट्रेनों में दिलाने का दावा करते हैं और उसके लिए कितने पैसे चार्ज करते हैं, आप खुद देख लीजिए : आगे ढाबा, पीछे गली में कन्फर्म टिकट का जुगाड़ पहाड़गंज की तरफ एक ढाबे में खाना खाने के बाद हमने बिल पे करते वक्त काउंटर पर बैठे शख्स के सामने अपनी बेबसी जताते हुए कहा कि क्या पटना जाने का कन्फर्म टिकट दिलाने में वह कुछ मदद कर सकता है। कितने लोग जाएंगे, कब जाएंगे जैसी इन्क्वायरी करने के बाद वह शख्स ढाबे के पिछले रास्ते में बनी गली की तरफ से हमें एक ट्रैवल एजेंट के दफ्तर में ले गया। उस एजेंट से जब हमने कहा कि कन्फर्म टिकट मिल जाएगा ना, तो उसने गर्व से कहा कि मेरे दफ्तर को...

कश्मीर गए EU सांसदों ने पाक की पोल खोली

Image
श्रीनगर जम्मू-कश्मीर को लेकर पाकिस्तान द्वारा फैलाए गए झूठ के बीच यूरोपीय संघ के सांसदों ने अपनी आंखों से घाटी की सच्चाई देख इसे बुधवार को दुनिया को बताया। यहां का हाल देख और स्थानीय लोगों से मुलाकात करने के बाद विदेशी सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में आंखों देखा हाल बयां किया। विदेशी सांसदों ने घाटी में आतंकियों को भेजने और उन्हें समर्थन करने को लेकर पाकिस्तान को जमकर कोसा। जम्मू-कश्मीर के दौरे पर गए 23 यूरोपीय सांसदों ने आतंकवाद के मसले पर भारत के प्रति अपना समर्थन जाहिर किया। उन्होंने एकसुर में कहा कि आंतकवाद वैश्विक समस्या है। एक EU सांसद ने भारत का पुरजोर समर्थन करते हुए कहा कि घाटी में पाकिस्तान से दहशतगर्दों को फंडिंग होती है। सांसदों ने कहा कि जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद सबसे बड़ी समस्या है और इसके खिलाफ जंग में हम भारत के साथ हैं। 'जानकारी हासिल करने कश्मीर आए' यूरोपीय संसद के सदस्य थियरी मरियानी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं करीब 20 बार भारत आ चुका हूं। इससे पहले दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे शहरों में गया था। हमारा लक्ष्य जम्मू-कश्मीर को लेकर जानकारी हासिल कर...

विदेशी सांसद कश्मीर ले जाना बड़ी भूल: कांग्रेस

Image
नई दिल्ली यूरोपीय संघ के सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर कांग्रेस ने मोदी सरकार पर हमला बोला है। कांग्रेस पार्टी ने कहा कि मोदी सरकार ने जानबूझकर कश्मीर का अंतरराष्ट्रीयकरण किया है। कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि बीजेपी सरकार ने देश की संसद और प्रजातंत्र का घोर अपमान किया है। उन्होंने कहा कि हमारे अपने सांसद और विपक्ष के नेताओं के कश्मीर जाने पर बीजेपी गिरफ्तार करके वापस भेज देती है जबकि निजी यात्रा पर आए यूरोपीय सांसदों के लिए रेड कार्पेट बिछा रही है। सुरजेवाला ने कहा कि पिछले 72 साल से देश की स्पष्ट नीति है कि कश्मीर हमारा आंतरिक मामला है और इसमें हम किसी भी तीसरे पक्ष की दखलंदाजी स्वीकार नहीं करेंगे। हालांकि पिछले 3 दिनों में इस नीति को पलटकर मोदी सरकार ने अक्षम्य अपराध किया है। उन्होंने सख्त लहज में कहा कि पिछले तीन दिनों में एक अंतरराष्ट्रीय ब्रोकर द्वारा प्रायोजित मोदी सरकार का अपरिपक्व, विवेकहीन और मूर्खतापूर्ण प्रचार-स्टंट देश ने देखा। पूरी तरह से अनजान थिंक-टैंक द्वारा यूरोपीय संसद के 27 सदस्यों को भारत लाकर पीएम से मुलाकात कराई गई...

अयोध्‍या: फैसले से पहले UP पुलिस हाई अलर्ट

Image
लखनऊ अयोध्या मामले पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पहले राज्य भर में उचित कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए यूपी पुलिस को हाई अलर्ट पर रखा गया है। यूपी पुलिस ने सोशल मीडिया पर संदेशों की बारीकी से निगरानी करने, विभिन्न मस्जिदों/मंदिरों के मौलवियों और पुजारियों के साथ नियमित संपर्क बनाए रखने के लिए विशेष कदम उठाए हैं। पुलिस सार्वजनिक स्‍थलों, दीवारों पर लगाए जाने वाले पोस्‍टरों, लिखे जाने वाले नारों पर भी निगाह रखे है। इसके अलावा जमीनी स्‍तर पर दोनों समुदायों के जिम्‍मेदार लोगों की सूची भी तैयार की जा रही है। राज्‍य सरकार ने वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारियों से कहा है कि 30 नवंबर तक पुलिसकर्मियों को बहुत जरूरी होने पर ही छुट्टी दी जाए, अन्‍यथा नहीं। पढ़ें: पीस कमिटी की बैठकें एक वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी ने हमारे सहयोगी इकनॉमिक टाइम्‍स से कहा, 'पुलिस थानों पर नियमित रूप से पीस कमिटी की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। इन कम‍िटियों में दोनों ही समुदायों के प्रभावशाली व्‍यक्ति होते हैं।' सूत्रों का कहना है कि पुलिस के पास सबसे जरूरी काम है अलग-अलग सोशल मीडिया मेसेजों पर लगातार निगरानी में रखना...

कुछ को है ज्यादा बोलने की आजादी: भावी CJI

Image
नई दिल्ली देश के अगले मुख्य न्यायाधीश बनने जा रहे शरद अरविंद बोबडे ने अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को लेकर कहा है कि इसके दो पक्ष हैं। उन्होंने कहा कि कुछ ऐसे लोग हैं, जो सार्वजनिक तौर पर और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर कुछ भी कहकर बच निकलते हैं। इसके अलावा कुछ लोग ऐसे हैं, जिन्हें अपनी अभिव्यक्ति के चलते हमलों का शिकार होना पड़ता है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की ओर से अगला मुख्य न्यायाधीश नामित होने के बाद बोबडे ने मंगलवार को यह बात कही। उन्होंने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, 'यह विवाद स्पष्ट है। कुछ लोगों को अभिव्यक्ति की काफी आजादी है। ऐसा दौर कभी नहीं रहा, जब कुछ लोगों की अभिव्यक्ति की आजादी का कोई दायरा तय रहा हो।' उन्होंने कहा कि दूसरी तरफ कुछ लोगों को बिना कहे ही समस्याओं का सामना करना पड़ता है। नागपुर में जन्मे बोबडे ने ऐसे वक्त में चीफ जस्टिस की शपथ ली है, जब देश में संविधान में वर्णित अभिव्यक्ति की आजादी को लेकर बहस तेज है। संविधान के आर्टिकल 19 में नागरिकों को यह मूल अधिकार दिया गया है, जिसका पालन कराने में सुप्रीम कोर्ट ने आपातकाल के बाद से अब त...

विदेशी सांसदों के कश्मीर दौरे में मिस्ट्री विमिन!

Image
नई दिल्ली यूरोपियन यूनियन के सांसदों के कश्मीर दौरे को लेकर एक मिस्ट्री विमिन का नाम आ रहा है, जिसने इन लोगों को आमंत्रित किया था। महिला का नाम है, जो मादी ग्रुप की हेड हैं। यूरोपीय सांसदों को भेजे न्योते में मादी ने ही उन्हें पीएम मोदी के साथ खास मुलाकात कराने और कश्मीर ले जाने का वादा किया था। उनके मादी ग्रुप के बारे में कहा जा रहा है कि यह कई अंतरराष्ट्रीय प्राइवेट सेक्टर और एनजीओ का एक नेटवर्क है। 7 अक्टूबर को सांसदों को लिखा मेल हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को मिले ईमेल पत्राचार की कॉपी से पता चलता है कि 7 अक्टूबर 2019 को मादी शर्मा ने यूरोपीय सांसदों को ईमेल कर 28 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वीआईपी मीटिंग कराने और 29 अक्टूबर को कश्मीर ले जाने का वादा किया था। इसके बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस की बात कही गई थी। भारतीय मीडिया में यह खबर सामने आने के बाद अब मादी शर्मा के बारे में जानने की लोगों में उत्सुकता बढ़ी है। थिंक टैंक चलाती हैं मादी शर्मा मादी शर्मा एक NGO विमिंज इकनॉमिक ऐंड सोशल थिंक टैंक (WESTT) चलाती हैं। शर्मा के ट्विटर हैंडल पर उपलब्ध जानकारी के अनुस...