Posts

पाक ने आतंक के लिए अब ढूंढा 'हरामी नाला'

Image
अहमदाबाद पानी के अंदर हमला करने में सक्षम पाकिस्‍तान प्रशिक्षित 'कमांडो' के कच्‍छ की खाड़ी के पास घुसने या घुसने का प्रयास करने की केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की सूचना के बाद शुक्रवार को गुजरात तट पर हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया। खुफिया सूचना मिली थी कि ये कमांडो सरक्रीक इलाके में '' के जरिए भारत में प्रवेश कर सकते हैं। कश्‍मीर के मुद्दे पर भारत और पाकिस्‍तान के बीच चल रहे तनाव के बीच इस ना'पाक' चाल से निपटने के लिए सभी बंदरगाहों और महत्‍वपूर्ण प्रतिष्‍ठानों की सुरक्षा बढ़ा दी गई। आइए जानते हैं कि क्‍या है 'हरामी नाला' और क्‍यूं गुजरात है निशाने पर.... क्‍‍‍या है हरामी नाला हरामी नाला गुजरात के कच्‍छ इलाके में भारत और पाकिस्‍तान को बांटने वाला 22 किमी लंबा समुद्री चैनल है। यह दोनों देशों के बीच सर क्रीक इलाके की 96 किलोमीटर विवादित सीमा का हिस्‍सा है। 22 किमी हरामी नाला घुसपैठियों और तस्‍करों के लिए स्‍वर्ग के समान है। इसी वजह से इसका नाम 'हरामी नाला' रखा गया है। यहां पानी का स्‍तर ज्‍वार-भाटे और मौसम की वजह से लगातार बदलता रहता है। इसीलिए इसे ब...

असम: NRC की उल्टी गिनती, 10 बड़ी बातें

Image
गुवाहाटी जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 के प्रावधानों को हटाने के बाद मोदी सरकार 2.0 की एक और बड़ी योजना पर शनिवार को फैसला आने वाला है। असम में भारतीय और विदेशी नागरिकों की पहचान वाले को शनिवार सुबह 10 बजे प्रकाशित किया जाना है। असम के लोग इंटरनेट के जरिए रजिस्टर में अपनी स्थिति के बारे में जान सकेंगे। 41 लाख लोगों की किस्मत का होगा फैसला! जिनके पास यह सुविधा नहीं होगी वह जन सुविधा केंद्रों की मदद ले सकते हैं। गौरतलब है कि पिछले साल पब्लिश की गई की पहली सूची में 41 लाख लोगों के नाम रजिस्टर में दर्ज नहीं थे। हालांकि, सरकार ने लोगों को आश्वासन दिया है कि एनआरसी में नाम न होने पर परेशान होने की जरूरत नहीं। हर किसी को अपनी नागरिकता सिद्ध करने का पूरा मौका दिया जाएगा। आइए, जानते हैं इस मुद्दे की 10 बड़ी बातें- 10 महत्वपूर्ण बातें 1. केंद्र सरकार के निर्देश के मुताबिक, एनआरसी से बाहर होने वाले लोगों को तुरंत विदेशी नहीं घोषित किया जाएगा। उनके लिए सभी कानूनी रास्ते खुले होंगे। ऐसे लोग जो एनआरसी से बाहर होंगे वे फॉरेनर्स ट्राइब्यूनल में अपील कर सकेंगे। केंद्र ने अपील करने की सीमा को बढ़ाकर...

पाकिस्तानी नेताओं की फिरकी ले रहे इंडियावाले

Image
नई दिल्ली जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद से बौखलाए पाकिस्तानी नेता प्रॉपेगैंडा फैलाने के चक्कर में मजाक बन रहे हैं। बिना जांचे परखे दावे करने के चलते उन्हें शर्मिंदगी का शिकार होना पड़ रहा है। हालत यह है कि वे ऐक्टर सलमान खान को भी रॉ अजेंट समझ ले रहे हैं। ट्विटर पर इन पाकिस्तानी नेताओं का मजाक तब बना जब भारत के कुछ सोशल मीडिया यूजर्स की मस्ती को इन्होंने सही मान लिया। इसके बाद से पाकिस्तान के सूचना मंत्री फवाद हुसैन, सेनेटर रहमान मलिक के अलावा बिलावल भुट्टो का मजाक सोशल मीडिया पर बन रहा है। ट्विटर पर बीइंग ह्यूमर नाम से अकाउंट चलाने वाले मुंबई के विनय शर्मा ने सीनेटर रहमान मलिक से मस्ती की कि उनके पास चिदंबरम के साथ पुलिस की ज्यादती की तस्वीर है। पसर्नल मेसेज में मलिक ने तुरंत तस्वीर मांगी। फिर विनय ने सिंघम फिल्म में एक नेता को पुलिस के मारने वाली तस्वीर भेज दी। फिर विनय ने कश्मीरी बनकर एक तस्वीर और भेजी। लिखा कि मैं भारतीय जांच एजेंसी के रडार पर आ गया हूं और मेरा पीछा किया जा रहा है। मलिक ने सारी बात सही मानते हुए वह तस्वीर बतौर सबूत यूएन से साझा करने की बात कही। जब...

पाक: सिख युवती का धर्मांतरण, बरसे अमरिंदर

Image
चंडीगढ़ पाकिस्तान में सिख समुदाय की एक युवती को जबरन इस्लाम कबूल करवाने के मामले में भारत ही नहीं पूरी दुनिया के सिख समुदाय में गुस्सा है। भारत की केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने सिखों पर अत्याचार को लेकर पाक सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इससे गिरी हुई हरकत कुछ और नहीं हो सकती है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन ने से तुरंत कार्रवाई करने को कहा है। उन्होंने भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी अपने पाक समकक्ष से इस मुद्दे पर बात करने का अनुरोध किया है। आपको बता दें कि युवती के परिवार ने कार्रवाई न होने पर सामूहिक आत्मदाह की धमकी दी है। इसके बाद से यह मामला पूरी दुनिया में सुर्खियां बन रहा है। हरसिमरत बोलीं, शर्मनाक हरकत पाकिस्तान पर निशाना साधते हुए केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर ने कहा, 'यह बहुत ही शर्मनाक हरकत है। पाकिस्तान अब तक आतंक को पनाह देता आ रहा है, लेकिन अब गुरुद्वारा साहिब से लड़की उठाकर जबरन धर्म बदलने को मजबूर किया गया और निकाह गिया है। इससे गिरी हरकत और कोई नहीं हो सकती है। इमरान खान इससे गिरी हुई हरकत नहीं कर सकते हैं। इससे बाज आना चाहिए।' उन्हों...

सिंधिया पर चर्चाओं के बीच सोनिया से मिले कमल

Image
भोपाल/नई दिल्ली हरियाणा में कलह से जूझ रही कांग्रेस के सामने अब मध्य प्रदेश में संकट खड़ा होता दिख रहा है। प्रदेश के दिग्गज नेता की नाराजगी और उनके समर्थन में कार्यकर्ताओं की इस्तीफे की धमकी के बीच सीएम कमलनाथ शुक्रवार सुबह से मिलने दिल्ली पहुंचे। मुलाकात के बाद लौटे कमलनाथ ने सोनिया गांधी से तमाम मुद्दों पर बातचीत की बात कही, लेकिन यह भी कहा कि 'सब कुछ ठीक' है। ज्योतिरादित्य सिंधिया को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने की मांगों को लेकर कमलनाथ ने कहा कि मैं तो खुद ही मांग कर रहा हूं कि सूबे में नया अध्यक्ष चुना जाए। उन्होंने कहा कि जब मैं सीएम बना तभी मैंने कहा था कि अब नए अध्यक्ष का चुनाव होगा। कमलनाथ ने कहा, 'मैं बीते छह महीने से लगा हूं कि पार्टी का नया अध्यक्ष चुना जाए। तब कहा गया था कि लोकसभा चुनाव तक बना रहूं।' एमसी के सीएम ने सोनिया से मीटिंग को लेकर कहा, 'मीटिंग में कई मुद्दों पर बात हुई, इनमें प्रदेश संगठन का विषय भी था। हमेशा की तरह इस बार भी बातचीत काफी उपयोगी रही।' ज्योतिरादित्य सिंधिया की नाराजगी के सवाल पर बोले, मुझे नहीं लगता कि वे नाराज हैं। गौरतलब है...

चिन्मयानंद: राजस्थान में दोस्त संग मिली छात्रा

Image
लखनऊ/जयपुर पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और बीजेपी के नेता पर शोषण का आरोप लगाने वाली छात्रा को राजस्थान से बरामद कर लिया गया है। उत्तर प्रदेश के डीजीपी ओपी सिंह का कहना है कि छात्रा को लखनऊ लाया जा रहा है। उसके साथ उसका संजय सिंह नाम का एक दोस्त भी मिला है। दोनों को लखनऊ लाया जा रहा था लेकिन सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब छात्रा को दिल्ली ले जाया जा रहा है। यूपी पुलिस का यह भी दावा है कि छात्रा लापता नहीं थी। में के कॉलेज से एलएलबी कर रही छात्रा ने 23 अगस्त को उनके ऊपर शोषण का आरोप लगाया था। आरोप लगाने वाला विडियो वायरल होने के बाद छात्रा रहस्यमयी ढंग से लापता हो गई थी। पुलिस ने चिन्मयानंद के खिलाफ धमकी और अपहरण की धाराओं में केस दर्ज कर लड़की तलाश शुरू कर दी थी। छात्रा की बरामदगी को लेकर यूपी पुलिस ने एक ट्वीट कर जानकारी दी। पढ़ेंः यूपी पुलिस ने अपने ट्वीट में लिखा, 'शाहजहांपुर प्रकरण में यूपी पुलिस ने लड़की को उसके एक मित्र के साथ राजस्थान से बरामद किया| पुलिस के द्वारा अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।' सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद दिल्ली ले जाई जा रही छात्रा छा...

नए भारत में सरनेम नहीं, क्षमता महत्वपूर्ण: PM

Image
नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि नए भारत में ‘सरनेम’ (उपनाम) मायने नहीं रखता बल्कि अपना नाम बनाने की युवाओं की क्षमता मायने रखती है। शुक्रवार को उन्होंने यह भी कहा कि नए भारत में चीजें बेहतर के लिए बदल रही हैं और भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं है। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि लोगों और संगठनों के बीच संवाद अवश्य होना चाहिए, भले ही उनके सोचने का तरीका कुछ भी हो। उन्होंने कहा, ‘हमें हर बात पर सहमत होने की जरूरत नहीं है, सार्वजनिक जीवन में इतनी सभ्यता होनी चाहिए कि विभिन्न विचारधाराओं के लोग एक दूसरे को सुन सकें।’ प्रधानमंत्री मोदी ने मलयालम मनोरमा के एक कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेन्सिंग के जरिए अपने संबोधन में कहा कि यह नया भारत है जहां युवा का सरनेम मायने नहीं रखता, बल्कि अपना नाम बनाने की उसकी क्षमता मायने रखती है। यह नया भारत है जहां भ्रष्टाचार कोई विकल्प ही नहीं है। प्रधानमंत्री ने कहा कि लाइसेंस राज और परमिट राज की आर्थिक व्यवस्था लोगों की आकांक्षाओं में रुकावट का काम करती है लेकिन आज चीजें बेहतर के लिए बदल रही हैं। उन्होंने कहा कि हम विविधतापूर्ण स्टार्टअप इकोसिस्...