पर्यटन पुरस्कारों में छाए आंध्र, गोवा, MP, उत्तराखंड
नई दिल्ली राष्ट्रीय 2017-18 में आंध्र प्रदेश को सर्वश्रेष्ठ राज्य के पुरस्कार से नवाजा गया है। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने शुक्रवार को ये पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 76 पुरस्कार दिए गए। आंध्र प्रदेश को क्षेत्र में चहुमुंखी विकास के लिए सर्वश्रेष्ठ राज्य का पुरस्कार मिला। गोवा और मध्य प्रदेश रोमांचक पर्यटन श्रेणी के साझा विजेता रहे। उत्तराखंड को सर्वश्रेष्ठ फिल्म प्रमोशन अनुकूल राज्य (बेस्ट फिल्म प्रमोशन फ्रैंडली स्टेट) का पुरस्कार मिला। आईटी तकनीक के नए तरीके के इस्तेमाल के लिए तेलंगाना सर्वश्रेष्ठ राज्य चुना गया। यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में नायडू ने कहा कि भारत में कारोबार करना आसान हो गया है और अब देश में अधिक संख्या में पर्यटक आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले कारोबार लालफीताशाही में फंस जाते थे। अब भारत में पर्यटकों का शानदार स्वागत किया जाता है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति राज्यमंत्री प्रहलाद सिंह पटेल और विश्व पर्यटन संगठन के महासचिव जुराब पोलोलिकाश्विली भी इस अवसर पर मौजूद थे।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2mfdzkb
Comments
Post a Comment