पीएम मोदी ने मनमोहन को हैपी बर्थडे कहा

नई दिल्ली पीएम नरेंद्र मोदी ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के 87वें जन्मदिन पर बधाई दी है। अमेरिका के एक सप्ताह के दौरे पर गए पीएम मोदी ने अल सुबह ट्वीट कर पूर्व पीएम के लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना की। पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा, 'हमारे पूर्व पीएम डॉ. मनमोहन सिंह को उनके जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। मैं उनकी लंबी और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।' पूर्व पीएम मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत में हुआ था। मनमोहन 2004-2014 तक देश के प्रधानमंत्री रहे। पीएम मोदी के अलावा के कई नेताओं ने भी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को शुभकामनाएं दी हैं। पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह से ट्वीट कर कहा, 'मनमोहन सिंह जी को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं। उन्होंने देश को मजबूत आर्थिक ताकत बनाने में काफी अहम भूमिका निभाई है। भगवान उनको खुश और स्वस्थ जीवन दे।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2mSXsZv

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम