चंद्रयान: विक्रम पर रिपोर्ट से खुलेगा हर राज!

बेंगलुरु इंडियन स्पेस रीसर्च ऑर्गनाइजेशन का महत्वाकांक्षी लूनर मिशन स्पेसक्राफ्ट के लैंडर विक्रम से संपर्क भले ही टूट गया है लेकिन एजेंसी को भविष्य को लेकर कई उम्मीदें हैं। के. सिवन ने बताया है कि विक्रम से संपर्क नहीं हो सका है, लेकिन ऑर्बिटर अपना काम सही से कर रहा है। उन्होंने बताया कि लैंडर में क्या खराबी हुई, इसकी जांच एक राष्ट्रीय समिति कर रही है और उसकी रिपोर्ट आने के बाद भविष्य को लेकर प्लान बनाए जाएंगे। समिति की रिपोर्ट का इंतजार सिवन ने गुरुवार को बताया है कि चंद्रयान 2 का ऑर्बिटर सही से काम कर रहा है। सारे पेलोड ऑपरेशन शुरू हो चुके हैं और एकदम अच्छे से काम कर रहे हैं। उन्होंने बताया, 'हमें लैंडर से कोई सिग्नल नहीं मिला है लेकिन ऑर्बिटर सही से काम कर रहा है। एक राष्ट्रीय स्तर की समिति अब इस बारे में समीक्षा कर रही है कि लैंडर के साथ क्या गलत हो गया। हो सकता है कि समिति के रिपोर्ट जमा करने के बाद हम भविष्य के प्लान पर काम करें।' इसरो चीफ ने बताया कि इसके लिए जरूरी अप्रूवल और दूसरी प्रक्रियाओं की जरूरत होगी। उस पर काम किया जा रहा है। राष्ट्रपति से की थी मुलाकात बता दें कि इससे पहले बुधवार को सिवन ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि 7 सितंबर को की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग होनी थी लेकिन सतह से सिर्फ 2 किमी पहले ही उसका इसरो से संपर्क टूट गया। लैंडर का जीवन से सिर्फ 14 दिन का था। ऐसे में उससे संपर्क की उम्मीदें भी खत्म हो गईं।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2lSpog0

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम