जम्मू-कश्मीरः घुसपैठ की कोशिश नाकाम, जवान शहीद

श्रीनगर शनिवार को ने में की एक कोशिश को नाकाम कर दिया है। घुसपैठियों की गोलीबारी में सेना का एक जवान शहीद गया। यह मुठभेड़ राज्य के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में एलओसी के पास हुई है। घुसपैठ की यहा कोशिश एलओसी के पास पीओके की तरफ से की जा रही थी। अधिकारियों ने बताया, 'सेना के द्वारा घुसपैठ के खिलाफ चलाए जा रहे एक ऑपरेशन में कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में 1 जवान शहीद हो गया।' सेना के प्रवक्ता ने ऑपरेशन की जानकारी देते हुए कहा, 'आज सुबह 2 बजकर 20 मिनट पीओके की तरफ से घुसपैठ की कोशिश हुई। सतर्क जवानों के द्वारा एक यह कोशिश नाकाम कर दी गई।' खबर लिखे जाने तक शहीद जवान का नाम और उससे संबंधित अन्य जानकारियां सामने नहीं आई हैं। गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा को देखते हुए राज्य में सुरक्षाबल विशेष सतर्कता बरत रहे हैं। शनिवार को ही सुरक्षाबलों ने दक्षिण कश्‍मीर में आतंक का पर्याय बने जैश-ए-मोहम्‍मद के टॉप कमांडर मुन्‍ना लाहोरी/बिहारी को ने रातभर चली मुठभेड़ के बाद मार गिराया। इस एनकाउंटर में मुन्ना का एक साथी भी ढेर कर दिया गया।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2OmRRZ0

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम