राजनयिक उत्पीड़न: भारत ने पाक से जताया विरोध

सचिन पाराशर, नई दिल्ली पाकिस्तान में भारतीय राजनयिकों के उत्पीड़न की घटनाओं पर नई दिल्ली ने एक मौखिक नोट जारी किया है। इस्लामाबाद में भारतीय राजनयिकों के साथ उत्पीड़न की 5 घटनाओं पर भारत ने आपत्ति जताई। हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को पता चला है कि उत्पीड़न के केस की संख्या बढ़ने के बाद भारत सरकार ने औपचारिक विरोध दर्ज करने का फैसला किय। पाक के नए हाई कमिश्नर की नियुक्ति भी तय आधिकारिक सूत्रों ने हमारे सहयोगी अखबार टाइम्स ऑफ इंडिया को भारत में पाकिस्तान के राजदूत की नियुक्ति की पुष्टि भी की है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया पाकिस्तान के नए हाई कमिश्नर मोईन-उल-हक की नियुक्ति पर भी भारत ने औपचारिक स्वीकृति दे दी है। इस महीने पाकिस्तानी मीडिया की तरफ से दावा किया जा रहा था कि भारत हक की नियुक्ति के पक्ष में नहीं है। अगस्त की तीसरे सप्ताह दिल्ली आएंगे हक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार हक अगस्त के तीसरे सप्ताह में दिल्ली आ सकते हैं। नई दिल्ली में पाक राजदूत का पद संभालने से पूर्व हक ने फ्रांस में बतौर राजदूत अपनी सेवाएं दी हैं। भारत को उम्मीद है कि करतारपुर गलियारे खोलने की प्रक्रिया में हक बतौर राजदूत सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इफ्तार पार्टी रोकने का आरोप दोनों देशों ने लगाया भारत और पाकिस्तान दोनों ही पिछले कुछ वक्त से राजनयिकों के संबंध में 1992 की आचार संहिता का पालन कर रहे हैं। राजनयिकों के उत्पीड़न की घटनाओं को रोकने के लिए इस आचार संहिता के पालन की सहमति दोनों देशों की ओर से बनी है। हालांकि, इसके बाद भी दोनों देशों के बीच राजनयिक स्तर पर गतिरोध की खबरें जब-तब सामने आती रहती हैं। इस साल इफ्तार पार्टी में गतिरोध पैदा करने का आरोप दोनों ही देशों ने एक-दूसरे पर लगाया है। कुलभूषण दिलाने पर हो रही बात इस वक्त भारत और पाकिस्तान दोनों ही पाक जेल में बंद भारतीय नागरिक कुलभूषण जाधव को राजनयिक पहुंच दिलाने के लिए प्रयास कर रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय कोर्ट ने जाधव को राजनयिक पहुंच देने का आदेश दिया है। भारत सरकार की कोशिश है कि अकेले में राजनयिकों की जाधव से मुलाकात की अनुमति पाक दे। हालांकि, पाक अब भी चालाकी के साथ कह रहा है कि पाक जेल में बंद जाधव को पाकिस्तान के कानूनों के तहत कानूनी सहायता दी जाएगी।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2SQxyBJ

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम