मंदिर खुलेंगे...मस्जिद-चर्च क्यों नहीं: कांग्रेस MLA
बेंगलुरु कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच कर्नाटक की बीजेपी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। येदियुरप्पा सरकार ने एक जून से प्रदेश के मंदिरों के दरवाजे श्रद्धालुओं के लिए खोलने को हरी झंडी दी है। इस बीच सरकार का यह आदेश विवादों में घिर गया है। कर्नाटक कांग्रेस के एक विधायक ने पूछा है कि सिर्फ मंदिरों को क्यों खोला जा रहा है। बेंगलुरु के शांतिनगर क्षेत्र से कांग्रेस एमएलए एनए हैरिस ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक सरकार सांप्रदायिक राजनीति कर रही है। विधायक ने सभी धार्मिक स्थल खोले जाने की मांग की है। एमएलए एनए हैरिस ने कहा कि चर्च और मस्जिदों को भी खोला जाना चाहिए। कांग्रेस विधायक ने येदियुरप्पा सरकार पर धर्म की आड़ लेकर सियासत करने का भी आरोप लगाया। कोरोना संक्रमण के कारण 25 मार्च से देशभर के सभी मंदिरों को बंद रखने का निर्देश दिया गया था। कोरोना महामारी को देखते हुए मंदिरों के कपाट दो महीनों से बंद है। कर्नाटक सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मंदिरों के कपाट खोलने के आदेश दिए हैं। 1 जून 2020 से कर्नाटक के मंदिरों को खोलने का फैसला किया गया है। पढ़ें: कर्नाटक के मंत्री के. श्रीनिवास पुजारी ने मंगलवार को कहा कि राज्य में मंदिर एक जून से जनता के लिए खोल दिये जाएंगे जो कोरोना वायरस के मद्देनजर लागू लॉकडाउन के चलते दो महीने से अधिक समय से श्रद्धालुओं के लिए बंद हैं। राज्य के मंत्री कोटा श्रीनिवास पुजारी ने जानकारी देते हुए कहा कि कर्नाटक सरकार ने 1 जून से मंदिर खोलने का फैसला किया है। इसे लेकर जल्द ही गाइडलाइंस जारी की जाएगी। लोगों को एसओपी का पालन करना होगा। आज से शुरू होगी ऑनलाइन सेवा बुकिंग आज से कर्नाटक के 52 मंदिरों में ऑनलाइन सेवा बुकिंग शुरू हो जाएगी। वहीं, 31 मई तक मंदिरों को खोलने को लेकर सभी तैयारियां कर ली जाएंगी। जल्द ही सरकार की ओर से मंदिरों के लिए गाइडलाइंस जारी की जाएंगी, जिसका पालन सभी को करना होगा। दरअसल मंदिरों के पुजारी और भक्त दोनों मंदिर खोलने की मांग कर रहे थे, जिसके बाद सरकार ने ये फैसला लिया। मेले और कार्यक्रमों की नहीं होगी इजाजत मंत्री ने ये साफ किया कि मंदिर पूजा और दैनिक संस्कार के लिए खुलेंगे। इसके अलावा मंदिरों में मेले और कार्यक्रमों की अनुमति नहीं दी जाएगी। राज्य में 34 हजार से अधिक मंदिर हैं जो मुजरई विभाग के तहत आते हैं। अधिकारियों ने हाल ही में पता चला था कि विभाग एक मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) तैयार करने की योजना बना रहा है, जिसका अनुपालन लॉकडाउन के बाद मंदिरों के जनता के लिए फिर से खुलने पर करने की आवश्यकता होगी।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/36zqjoH
Comments
Post a Comment