11 दिन में नोएडा से 77 हजार मजदूर पहुंचे घर!
नोए़डा कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लगाए की वजह से उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले में फंसे विभिन्न राज्यों के रहने वाले 77 हजार 803 प्रवासी मजदूरों को पिछले 11 दिनों में जिला प्रशासन ने ट्रेनों से उनके गृह नगर भेजा है। वहीं विभिन्न राज्यों के रहने वाले करीब 45 हजार लोगों को जिला प्रशासन ने बस से उनके गंतव्य स्थानों तक भेजा है। जेवर के तहसीलदार दुर्गेश सिंह ने बताया कि प्रवासी मजदूरों को भेजने के लिए जिला प्रशासन ने 16 मई से श्रमिक ट्रेनें चलवाई। उन्होंने बताया कि 16 मई से 27 मई के बीच उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों में रहने वाले 20 हजार 68 मजदूरों को रेल से उनके घर भेजा गया। उन्होंने बताया कि साथ ही बिहार के 49 हजार 984 लोगों, पश्चिम बंगाल के 5 हजार 602, मध्य प्रदेश के 697 तथा झारखंड के रहने वाले 1452 लोगों को ट्रेनों से उनके गृह नगर भेजा गया। 11 दिन में 77 हजार मजदूरों को भेजा घर तहसीलदार ने बताया कि ट्रेनों से 11 दिनों में कुल 77 हजार 803 प्रवासी मजदूरों को उनके गृह नगर भेजा गया है। उन्होंने बताया कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले मजदूरों को बस से भी भेजा गया है। उन्होंने बताया कि करीब 45 हजार मजदूरों को जिला प्रशासन ने बस से उनके घर भेजा है।
from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2M5T8jf
Comments
Post a Comment