चलने लगी ठंडी हवा, किस शहर में कब बारिश

नई दिल्ली/पटना/भोपाल/जयपुर कई दिनों से रेकॉर्ड बना रही गर्मी गुरुवार से लोगों को राहत देना शुरू कर रही है। देशभर में आज मौसम थोड़ा सुहाना रहा। दिल्ली-एनसीआर में रात से ही ठंडी हवाएं चल रही थीं जिसने गर्मी को जैसे गायब कर दिया। मौसम की यह करवट पश्चिमी विक्षोभ की वजह से है। अब कल से बारिश की संभावना है। देशभर में आज कैसा मौसम सबसे पहले बात करते हैं राजधानी दिल्ली की। यहां आज बारिश के पूरे आसार हैं। अधिकतम तापमान 42 डिग्री तर रहेगा। फिलहाल तापमान 31 डिग्री के आसपास है। राजस्थान के ज्यादातर शहरों (जयसलमेर, जयपुर, नागौर) में गर्मी बनी रहेगी, वहां गर्म हवाओं का प्रकोप लोगों को झेलना होगा। हरियाणा के फरदीबाद, पलवल में आसमान में सूरज मुश्किल से ही दिखाई देगा। यहां भी बारिश के आसार। पढ़ें- उत्तर प्रदेश के मेरठ में फिलहाल लू चलती रहेगी। लखनऊ में बारिश की संभावना। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक अगले पांच दिन बारिश गर्मी से राहत दे सकती है। इसके आगे इलाहाबाद, वाराणसी में भी गर्मी के प्रकोप से राहत मिलेगी। बिहार के पटना में आसमान साफ रहेगा। मध्य प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में फिलहाल सूरज निकला रहेगा। गुजरात के अहमदाबाद, वडोदरा, राजकोट जैसे शहरों में आसमान साफ रहगेा। फिलहाल बारिश के चांस नहीं। टॉप गर्म शहर (बुधवार के आंकड़े)
शहर तापमान
श्रीगंगानगर 48.9
चुरू 48.6
बठिंडा 47.5
दिल्ली 47.2
नारनौल 47.2
ऊना 43.2


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2B0RBsf

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम