पहली महिला DGP कंचन चौधरी का निधन

देहरादून भारत की पहली महिला डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) का लंबी बीमारी के बाद सोमवार रात मुंबई में निधन हो गया। भट्टाचार्य 1973 बैच की आईपीएस अधिकारी रह चुकी हैं जिनकी 2004 में उत्तराखंड के डीजीपी के रूप में नियुक्ति ने इतिहास रचा था। वह 31 अक्टूबर 2007 को डीजीपी के पद से रिटायर्ड हो गई थीं। रिटायरमेंट के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया और 2014 लोकसभा चुनाव में हरिद्वार संसदीय सीट से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट से चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गई थीं। ने अपने ऑफिशल ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर भट्टाचार्य को याद किया। इसमें लिखा गया, 'उत्तराखंड पुलिस कंचन चौधरी भट्टाचार्य के निधन पर शोक व्यक्त करती है और उनके अभूतपूर्व योगदान को याद करती है।'


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2U6XaL6

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम