पीएम मोदी करेंगे 'फिट इंडिया मूवमेंट' शुरू

नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोगों को सेहतमंद रहने की मुहिम ‘फिट इंडिया मूवमेंट’ की आज शुरुआत करेंगे जिसका मुख्य लक्ष्य लोगों को फिट रहने के लिए जागरूक बनाना है। पीएम कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 10 बजे में करेंगे। इस अभियान के तहत हर कॉलेज और विश्वविद्यालय को 15 दिवसीय फिटनेस प्लान भी तैयार करना होगा और बाकायदा उसे अपने कॉलेज या विश्वविद्यालय के पोर्टल, वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। भारत में हर साल 29 अगस्त के रूप में मनाया जाता है जो हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का जन्मदिन भी है । में उद्योग जगत, फिल्मी जगत, खेल जगत के अलावा अन्य अनेक हस्तियां शामिल होंगी। इस अभियान पर भारत सरकार के खेल मंत्रालय के अलावा, मानव संसाधन विकास मंत्रालय, पंचायती राज मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय जैसे मंत्रालय आपसी तालमेल से काम करेंगे । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हाल ही में ‘मन की बात’ संबोधन में कहा था कि आप सभी को याद होगा कि 29 अगस्त को ‘राष्ट्र खेल दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर हम देश भर में ‘फिट इंडिया आंदोलन’ करने वाले हैं। उन्होंने कहा था कि खुद को तंदरुस्त रखना है। देश को फिट बनाना है। हर एक के लिए बच्चे, बुजुर्ग, युवा, महिला सब के लिए ये बड़ा रोचक अभियान होगा और ये आपका अपना होगा। मोदी ने कहा था, ‘मैं खुद उस दिन विस्तार से विषय पर बात करूंगा और आपको जोड़े बिना रहने वाला नहीं हूं। क्योंकि आपको मैं फिट देखना चाहता हूँ। आपको तंदरुस्त रहने के लिए जागरूक बनाना चाहता हूँ और फिट इंडिया के लिए देश के लिए हम मिल करके कुछ लक्ष्य भी निर्धारित करें।’


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2LauJIk

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम