जम्मू-कश्मीर से 1 आतंकी गिरफ्तार, हैंड ग्रेनेड बरामद

श्रीनगर ने बारामूला जिले के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। इसे जम्मू-कश्मीर पुलिस की बड़ी कामयाबी बताई जा रही है। आतंकी के पास से पुलिस को एक हैंड ग्रेनेड भी मिला है जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह किसी आतंकी साजिश को अंजाम देने की फिराक में था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बारामूला में रेलवे भर्ती रैली के दौरान आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इससे पहले पिछले हफ्ते जम्मू-कश्मीर में स्थानीय लोगों को धमकाने के लिए विवादित पोस्टर लगाने वाले कुछ लोगों को राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था। संदिग्धों से कड़ी पूछताछस्थानीय दुकानदारों और लोगों को धमकाने के लिए यह लोग घाटी के अलग-अलग इलाकों में धमकी भरे पोस्टर लगाते थे। पुलिस ने आतंकी संगठनों से जुड़े होने के शक में सभी को गिरफ्तार किया और इनसे कड़ी पूछताछ की जा रही है।


from India News: इंडिया न्यूज़, India News in Hindi, भारत समाचार, Bharat Samachar, Bharat News in Hindi https://ift.tt/2DhvefW

Comments

Popular posts from this blog

20 साल बाद 'नाबालिग' हत्यारे की फांसी पर रोक?

इन्सेफलाइटिस : यूपी ने 2 ही साल में किया कमाल

CBI विवाद में डोभाल, केंद्रीय मंत्री का उछला नाम